17.9 C
Jammu
Thursday, March 12, 2026
spot_img

फिक्की फ्लो की ओर से अमृतसर में फ्लो बाजार एग्जीबिशन, आमदनी जाएगी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए

अमृतसर, 19 अक्टूबर ( ): फिक्की फ्लो की ओर से आज होटल सरोवर प्रीमियर में फ्लो बाजार एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम शर्मा ने रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर सांसद गुरजीत सिंह औजला और उनकी धर्मपत्नी उंदलीब रॉय औजला, विधायक जीवनजोत कौर, नगर निगम की सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा , पार्षद- कृति अरोरा , एसडीएम अमृतसर मनकंवल सिंह चहल, वीओए अध्यक्ष श्रीमती इंदु अरोड़ा , फुलकारी अध्यक्ष मिनाक्षी अपनी टीम के सदस्यों के साथ अमृतसर डीसी साक्षी साहनीतथा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम शर्मा और फिक्की फ्लो अमृतसर की अध्यक्ष मोना सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इस एग्जीबिशन में कुल 60 स्टॉल लगाए गए, जिनमें से 10 एनजीओ को नि:शुल्क दिए गए। बाकी स्टॉल्स में फैशन डिजाइनिंग, गोल्ड एवं आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम्स, कॉरपोरेट गिफ्ट्स, जूते, लेडीज पर्स और अन्य प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी लगाई गई।
उन्होंने बताया कि इस एग्जीबिशन से होने वाली आय को बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम शर्मा का पारंपरिक गिद्धा और गतका प्रस्तुत कर के भव्य स्वागत किया गया। पूनम शर्मा को फिक्की फ्लो अमृतसर की अध्यक्ष मोना सिंह और फ्लो टीम के सदस्यों द्वारा शाल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
एग्जीबिशन में दिल्ली, जम्मू, जालंधर, लुधियाना सहित कई राज्यों के व्यापारियों ने भी हिस्सा लिया, जिससे आयोजन को एक भव्य और बहुरंगी स्वरूप मिला। इस अवसर पर फिक्की फ्लो टीम के सदस्य , तान्या खन्ना, सिख सरीन, आशना खेदियान, डॉ. सरिता महाजन, अपूर्वा श्रद्धा सचदेवा, किटी कंधारी, किटी भाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles